ये भी हो सकते हैं कोरोना के लक्षण
कोरोना के जो सामान्य लक्षण जुकाम, खांसी,गला बंद होना बताये जाते हैं ऐसा मुझमें कुछ नहीं था I
पिछले कुछ समय से पेट के निचले हिस्से में में दर्द था , जिसे मैं नार्मल लेकर चलती रही..डाक्टर ने भी अल्ट्रासाउंड करके कोई खास दिक्कत नहीं बताई और मैडिसन दे दी ।इसके बाद पेट के अंदर तुफान सा मच कर तेज दर्द के साथ पुरे शरीर में पसीने आने लगे तब दोबारा मैडिकल गई तो Covid-19 test करवाने के लिये लिखा जो पोजिटिव आया।
07/07/2020 तारीख रात 11:30 पर फोन आया आपका कोरोना टैस्ट पोजिटिव है I आपको घर से ऐंबुलेंस में लेने आ रहे हैं I पूरा परिवार सन्न रह गया I बच्चों के चेहरे देखने लायक थे I एक बार मुझे भी घबराहट हुई, फिर मैंने हंस कर कहा मुझे कुछ नहीं होगा । मैं इतनी जल्दी तुम्हारा पीछा नहीं छोड़ने वाली। मेरी बात पर कोई नहीं हंसा , उनकी चिंता जायज थी क्योंकि मैं हार्ट पेशेंट भी हुं।
मैंने कहा आप रहने दीजिए , मैं खुद ही मैडिकल आती हुं और मैं पंहुच गई।दो दिन रखकर कुछ ज्यादा दिक्कत नहीं लगी तो घर भेज दिया।
अगले दिन लूज मोशन के साथ पेट दर्द, दम सा घुटना, पसीने आना, शरीर शिथिल पड़ना I ऐसा बार बार होने लगा तो मैंने मैडिकल फोन कर दिया। ऐंबुलेंस मुझे लेने आ गई और मैं अकेले ही बच्चों से ये कहकर कि अपना ख्याल रखना, मैं जल्द वापिस आ रही हुं।
यंहा आकर पता चला लोग 25-30 दिन तक के भी यंही हैं क्योंकि उनका टैस्ट बार-बार पोजिटिव आ रहा है , तब खुशी से यह स्वीकार कर लिया कि महीने बीस दिन के लिए यही मेरा घर हैं । सुबह मैडिकल आई तब भी ऐंबुलेंस में बैठते ही अपना ओनलाईन शिक्षण शुरू कर दिया । मैडिकल पंहुच कर भी फेसबुक,वाटसएप.फोन के जवाब देने मे अपने आप को इतना व्यस्त कर लिया जैसे कुछ हुआ ही नहीं।
तीन चार दिन तक जब भी दिक्कत बढ़े तो मैं अंदर ही अंदर मुस्कुराने लग जाऊं कि मुझे कुछ नहीं होगा। मैं अकेले पिकनिक पर आई हुं और खुशी-खुशी वापिस जाऊंगी फिर धीरे-धीरे दर्द कम होता गया।
और कल 11 दिन बाद दोबारा टैस्ट हुआ जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं । सभी शुभचिंतक और मेरे परिवार की दुआओं से आज मैं घर वापिस आ जाऊँगी।
These can also be symptoms of corona
There
was nothing in me that the common symptoms of corona are said to be a cold,
cough, sore throat ..
For some time,
there was pain in the lower abdomen, which I continued to carry with normal.
The doctor also did not give any special problem by ultrasound and gave
Madison. After this, the entire body was filled with severe pain after becoming
a storm in the stomach. When I started sweating, I went to medical again and
wrote to get Covid-19 test, which came positive.
You got a call on
07/07/2020 at 11:30 pm. Your corona test is positive. You are coming from home
to take an ambulance. The whole family was stunned. The faces of the children
were worth seeing. Once I got nervous too, then I laughed and said nothing
would happen to me. I am not going to leave you so soon. Nobody laughed at my
point, their concern was justified because I am also a heart patient.
I said let it be,
I come to the medical myself and I reached. After two days there was not much
problem, then sent home.
The next day,
with loose motion, stomach ache, suffocation, sweating, body slackness. I
started to call the medical again and again. The ambulance came to pick me up
and I was coming back soon after telling the children alone to take care of
myself.
People came here
and came to know that they are here for 25-30 days because their test is coming
again and again, then happily accepted that this is my home for twenty months.
Medical came in the morning, even after sitting in an ambulance, started his
online education. Even after getting medical access, he got himself so busy
answering Facebook, WhatsApp.phone as if nothing had happened.
For three to four
days whenever the problems escalate, I start smiling inside myself that nothing
will happen to me. I have come alone on a picnic and will happily return, then
slowly the pain subsides.
And yesterday,
after 11 days, there was another test, whose reports have been negative. With
all the well wishers and my family's blessings, I will return home today.





